लेखक
लेखक मैं एक लेखक हूँ। मैं एक आईना हूँ। साहित्य कहानी कविता लिखता हूँ। कलम की नोक पर सत्य को रखता हूँ। सच का चोला पहने झूठ का शिकार करता हूँ। मैं मेरी कलम से वार करता हूँ। मेरी कलम ही मेरी तलवार हैं, यही मेरी ढाल भी। मैं एक साहित्यकार हूँ। मैं एक इतिहासकार हूँ। मैं कलम से सोच बदलता हूँ। मैं कलम से रुख बदलता हूँ। मैं भी एक देश सेवक हूँ। इस देश के दुश्मनों पे अपनी कलम से वार करता हूँ। इस कलम से ही मैं इतिहास बदलता हूँ। जागता हूँ सोते हुए लोगो को, हँसता हूँ रोते हुए लोगो को। रुलाता हूँ अट्टहास करते हुए लोगों को मैं प्यार के पाठ भी पढ़ता हूँ। मैं युद्ध करना भी सिखाता हूँ। मैं एक लेखक हूँ, मैं सबकी गाथा गाता हूँ। मैं सबकी सुनता हूँ। सबके रहले जिगर मैं जगह बनाता हूँ। मैं अपना हर युद्ध कलम से लड़ता हूँ। कमजोर की आवाज बनता हूँ। मैं विध्वंस का सूत्रकार भी। मैं नवनिर्माण का कल्पनाकार भी। म...